{"_id":"62d5b35cd5b8ee56df16f6eb","slug":"saran-and-gaurang-reached-the-semi-finals-of-tennis-muzaffarnagar-news-mrt5975582142","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे सारांश और गौरांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे सारांश और गौरांग
विज्ञापन
शारदेन स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि व मौजूद प्रतिभागी खिला
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे सारांश और गौरांग
मुजफ्फरनगर। अंडर-14 आयु वर्ग के ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। ब्वाय वर्ग के सेमीफाइनल मेें सारांश, गोरांग, अवि और एडवाई ने जगह बना ली है।
सोमवार को मेरठ रोड स्थित शारदेन पब्लिक स्कूल परिसर स्थित थर्टी-40 एकेडमी की ओर से प्रतियोगिता कराई गई, जिसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक विश्व रतन और प्रधानाचार्य धारा रतन ने संयुक्त रूप से किया। थर्टी-40 एकेडमी के संस्थापक अर्णव आलोक गोयल ने बताया कि अंडर-14 आयु के ब्वाय वर्ग में यूपी के गौरव छाबड़ा ने महाराष्ट्र के मेहुल को 8-5 से हराया। अभिनव ने महाराष्ट्र के आलोक मिश्रा को 8-3 से हराया। ब्वाय वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में सारांश ने अभिनव, दूसरे क्वार्टर फाइनल में गोरांग ने आर्थन, तीसरे क्वार्टर फाइनल में एडवाई ने सत्यम और चौथे क्वार्टर फाइनल में शिवम ने अवी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गर्ल्स वर्ग में पलक और अवी व पूर्वी और सनमिता के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-12 में यूपी के अवि अग्रवाल ने शिवम को हराया। इस मौके पर पंकज शर्मा व हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।
ब्वाय वर्ग में 12 और गर्ल्स में छह खिलाड़ी
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ब्वाय वर्ग में 12 और गर्ल्स वर्ग में छह खिलाड़ियों ने एंट्री कराई है। टेनिस के अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर प्रतियोगिता खेली जा रही है।