{"_id":"6676fc24baee82b46d064257","slug":"sanjeev-balyan-letter-to-amit-shah-and-cbi-should-investigate-allegations-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेनकाब हो षडयंत्रकारी: संजीव बालियान ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सीबीआई करें आरोपों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनकाब हो षडयंत्रकारी: संजीव बालियान ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सीबीआई करें आरोपों की जांच
Sat, 22 Jun 2024 10:00 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:00 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई आरोपों की जांच करे। 12 जून को मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम के समर्थकों ने पर्चे बांटे थे।
विज्ञापन
बालियान ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के लेटर पैड पर लगाए गए आरोपों को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने निराधार बताया। गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों की सीबीआई या अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि षडयंत्रकारियों का चेहरा लोगों के सामने आना चाहिए।
मेरठ में पूर्व विधायक की प्रेस वार्ता के दौरान 12 जून को उनके समर्थकों ने लेटर पेड बांटे थे, जिनमें डॉ. संजीव बालियान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बालियान ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कहा कि वह दो बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं।
पिछले दिनों एक पूर्व विधायक के लेटर हेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्र मीडिया को बांटा गया था। इनमें भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए गए थे। पत्र में लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सरकारों में मंत्री रहा हूं, ऐसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराना मेरा दायित्व है। सच्चाई सामने लाने के लिए इस मामले की सीबीआई या अन्य किसी एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए बालियान ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के लेटर पैड पर लगाए गए आरोपों को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने निराधार बताया। गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोपों की सीबीआई या अन्य किसी एजेंसी से जांच कराने की मांग रखी।
पिछले दिनों मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम की प्रेस वार्ता के दौरान उनके लेटर पेड बांटे गए थे। जिनमें डॉ. संजीव बालियान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अब नया मोड आ गया है। बालियान ने गृह मंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि वह दस साल तक सरकार में मंत्री रहे। एक भी गलत काम नहीं किया है। भ्रष्टाचार और अन्य जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच जरूरी है।
सिर झुकाने वाला कोई काम नहीं किया : बालियान
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने यह भी लिखा है कि दस साल में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिस कारण उन्हें सिर झुकाना पड़े। जिस तरह आरोप लगाए गए हैं, वह छवि धूमिल करने का प्रयास है। इन आरोपों का खंडन करता हूं।