{"_id":"67052655ed1b3901dd07608b","slug":"sanitation-workers-staged-a-sit-in-protest-against-the-closure-of-the-garbage-dump-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-131616-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कूड़ा डलावघर बंद कराने के विरोध में सफाई कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कूड़ा डलावघर बंद कराने के विरोध में सफाई कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में कूड़ा डलाव घर बंद कराए जाने का विरोध करते हुए सफाई कर्मचारियों ने टाउन हाल में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरनारत कर्मियों ने चेयरपर्सन को भेजे गए 10 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक विचार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शासन के निर्देश पर शहर को गारबेज फ्री करने के लिए नगर पालिका कूड़ा डलावघर बंद करा रही है। शहर के 13 डलावघरों को बंद कराकर उक्त स्थानों पर कॉम्पेक्टर खड़े कर नई व्यवस्था लागू की गई थी। हाल में ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने आर्य समाज रोड और जिला अस्पताल सहित शेष 15 कूड़ा डलाव घरों को भी एक ही साथ बंद करा दिया। साथ ही सफाई नायकों को निर्देश दिए कि वार्डों से निकलने वाला कूड़ा-करकट कॉम्पेक्टर और टिपर वाहनों से एमआईटूसी कंपनी के कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन मखियाली भेज दिया जाए। इसके बाद से ही सफाईकर्मी संगठन नेताओं में नाराजगी है। मामले को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 10 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था। जिस पर वार्ता को न बुलाने से नाराज होकर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को पालिका मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नेताओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कूड़ा डलावघर बंद कराने पर नाराजगी व्यक्त की।
सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि पालिका प्रशासन लगातार उत्पीड़न कर रहा है। सफाई कर्मचारियों की काफी समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा कूड़ा डलावघर एक ही दिन में बन्द कराये जाने का आदेश जारी किया गया, जबकि सफाई कर्मचारियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बेमियादी धरना दिया जाएगा। साथ ही सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। राजू वेद, देवी प्रसाद, पाल्लेराम, आशीष, रोहित कुमार, अजीत कुमार, राजेश, राजकुमार, जीवन, मिलन कुमार आदि मौजूद रहे।