फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanatan Dharma Mahavidyalaya achieved NAAC's A grade ranking

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सनातन धर्म महाविद्यालय ने हासिल की नैक की ए ग्रेड रैंकिंग

Mon, 25 Dec 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma Mahavidyalaya achieved NAAC's A grade ranking
शहर के सनातन धर्म महाविद्वयालय को ए-ग्रेड मिलने खुशी मनाते प्राचार्या डॉ सुधीर कुमार एव ​शिक्षक
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उच्च शिक्षा संस्थानों को ग्रेड देने वाली महत्वपूर्ण संस्था नैक ने अपनी रैंकिंग में एसडी डिग्री कॉलेज को ए ग्रेड दिया है। दोनों विश्वविद्यालयों से संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों में ए ग्रेड प्राप्त करने वाला एसडी डिग्री पहला कॉलेज बना है।

भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने पत्रकारों को बताया कि उनके महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके लिए पूरा महाविद्यालय का स्टाफ पिछले दो सालों प्रयासरत था। उन्होंने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को कश्मीर, बंगलुरू और तमिलनाडु से पहुंची नैक पियर की टीम ने महाविद्यालय का मूल्यांकन किया था। पहले ही प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है।
विज्ञापन

टीम ने महाविद्यालय की शैक्षिणिक गतिविधियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों को अग्रणीय बताया था। इसी के साथ महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, एनएसएस की रोवर्स-रेंजर्स की अतिरिक्त प्रशंसा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में खुद पियर टीम के चेयरमैन ने तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दो साल पहले ही कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्त हुए थे। यहां 14 क्लास को स्मार्ट किया गया है। इसके अलावा 125 कंप्यूटर वाली लैब तैयार की गई है, जिसमें सभी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग है। उन्होंने कहा कि अब वह एनआईआरएफ रैंक के लिए आवेदन करेंगे। इस मौके पर नैक समन्वयक डॉ. ममता श्याम, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अलका बंसल, चीफ प्रोक्टर डॉ. अरविंद पंवार, सोनाक्षी, अंजुल भूषण, अंकित, राहुल मिश्रा, संदीप चौधरी, रवि, रविंदर, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed