फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sanatan Dharm Sabha Bhavan Shrimad Bhagwat Katha

धर्म के मर्म को सूक्ष्मता से समझाया

Tue, 16 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharm Sabha Bhavan Shrimad Bhagwat Katha
सनातन घर्म सभा के भवन में कथा सुनाते हिमेश शास्त्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धर्म के मर्म को सूक्ष्मता से समझाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीजी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में तृतीय दिवस में महाराज हिमेश शास्त्री ने महाभारत के प्रसंगों का वर्णन करते हुए द्रोपदी के चरित्र की करुणा का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। जीवन में धर्म के मर्म को बहुत सूक्ष्मता से सरल भाषा में बताते हुए जीवन को धर्म के मार्ग पर चलाने के लिए प्रेरित किया।

सनातन धर्म सभा भवन में कथा व्यास हिमेश शास्त्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए समाज सेवा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से हम शंकाओं और चिंता से मुक्त हो जाते हैं। जीवन में यदि तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो नैतिक आचरण जरूरी है। छल, कपट और झूठ से दूर रहना होगा। महाराज ने कथा के अंतिम दिवस दो बजे से छह बजे तक चलने वाले रक्तदान शिविर के लिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कथा में पंडित राज भारद्वाज, बाबूराम कौशल, अनिल अग्रवाल, मुख्य यजमान इंजीनियर भोपाल सिंह अहलावत, ललित अरोरा, ईश कौशल, विनय शर्मा, विनय कुमार अग्रवाल, किशनलाल खेड़ा, संजीव धीमान, पीयूष शर्मा, संजय गुप्ता आदि ने कथा में व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed