फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Salt-oil-dal

नमक-तेल, दाल-चावल भी खर्चे में जुड़ेंगे, प्रशासन तैयार कर रहा प्रत्याशियों के लिए रेट लिस्ट  

Wed, 11 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Salt-oil-dal
ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम, एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए खाने-पीने की महफिल सजाना प्रत्याशियों के लिए आसान नहीं होगा। नमक-तेल और दाल-चावल के साथ झंडे भी चुनावी खर्च में शामिल होंगे। सभा में एक प्लेट के हिसाब से खर्चा जुड़ेगा। खाद्य वस्तुओं के साथ प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशियों द्वारा जुटाए जाने वाली सामग्री का मूल्य तय किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए कमेटी गठित की है, जो रेट लिस्ट तैयार करेगी।       
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों, समर्थकों के साथ प्रशासन भी चुनावी मूड में आ गया है। चुनावी प्रचार के लिए प्रत्याशी और समर्थक जहां डाल-डाल चल रहे हैं, वहीं प्रशासन पात-पात नियमों और निर्देशों को लागू करने में कसर नहीं छोड़ रहा है। गांव-गांव और गली-मोहल्लों में वोटरों के लिए चाय-काफी के साथ भंडारों का आयोजन तो प्रत्याशी कर सकेंगे, लेकिन यह सब चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। जिसका हिसाब-किताब प्रशासन को बताना होगा।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी को पूरे चुनाव में 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। प्रचार सामग्री के साथ वोटरों को दावतें उड़ाने में जो भी खाद्य वस्तु खरीदी जाएगी। प्रत्याशी उसका बिल और कहां से खरीदी इसका रिकार्ड रखेगा। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा जारी रेट लिस्ट के आधार पर उसका खर्चा चुनाव में जोड़ा जाएगा। प्रशासन द्वारा गठित सचल दस्तों की टीम सभाओं, वोटरों के लिए खाने-पीने के इंतजाम पर कड़ी निगाह रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए वाहनों की संख्या के साथ प्रति वाहन का प्रतिदिन के हिसाब से खर्च जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एडीएम प्रशासन मनोज कुमार ने अधिकारियों की समिति गठित की है, जो खाद्य वस्तु, चुनाव सामग्री और वाहनों की दौड़ का मूल्य तय करेगी। इसके लिए मंडी से दाल, आटा, चावल, तेल, नमक के साथ अन्य खाद्य सामग्री के मूल्यों की जानकारी जुटाई गई है। गुरुवार तक प्रत्याशियों के लिए रेट लिस्ट बना दी जाएगी। जिसके आधार पर ही खर्च का वहन शामिल होगा। उधर, प्रत्याशी का चुनाव आयोग ने बैंक में खाता खोले जाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि 20 हजार का लेनदेन चेक से होगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed