{"_id":"5787e5c44f1c1b217913dceb","slug":"salman-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरसलीम राना को झटका, सलमान को टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरसलीम राना को झटका, सलमान को टिकट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा ने मिलकर सूबे में 400 से अधिक दंगे कराए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रदेश की हालत बदतर बना दी है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति सलमान जैदी को चरथावल विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।
कस्बे में गैस गोदाम के सामने बसपा के सम्मेलन में भारी भीड़ जुटी। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिमी उप्र प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दोनों सरकारों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। दो साल के बाद भी मोदी देश में अच्छे दिन नहीं ला पाए। लोस चुनाव के दौरान 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले मोदी का सीना अब 34 इंच का भी नहीं बचा है।
महंगाई चरम पर है, कश्मीर जल रहा है, यूपी में दंगे हो रहे हैं। काला धन विदेशों से नहीं आ पाया है। इसके बावजूद हमारे पीएम बेफिक्र होकर विदेशों की सैर करने में मस्त हैं। प्रदेश सरकार में अपराधों का बोलबाला है। सरकारी जमीनों, तालाबों और पोखरों पर जबरन कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी का नाम सपा के बजाए मुलायम सिंह प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नाम रख देने की सलाह दी।
विज्ञापन
आशंका है कि विस चुनाव 2017 से पहले भी सपा और भाजपा सूबे में बड़ा दंगा करा सकते हैं। गन्ना किसानों की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने दावा किया प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनेगी और चरथावल सीट से इस बार भी पार्टी का विधायक जीतेगा, बाकि की जमानत जब्त होगी। सम्मेलन में भारी भीड़ से गदगद नसीमुद्दीन ने वर्तमान विधायक नूरसलीम राना के स्थान पर सलमान जैदी को आगामी विस का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता और जोनल कोआर्डिनेटर प्रदीप सैनी के संचालन में राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी, जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, एमएलसी महबूब अली सहारनपुर, एमएलए जमील अहमद, राकेश शर्मा, जोन कोआर्डिनेटर हरवेंद्र सिंह, इरशाद एडवोकेट, जिपंस राकेश वशिष्ठ, प्रेमचंद गौतम, शहजाद अली, सुहैल, सुदेश कुमार, जोगेंद्र काला, हुकम सिंह, मोहन पाल, मोइन प्रधान, सचिन प्रधान, राजेंद्र प्रधान, रामफल प्रधान, सुरेश पाल प्रधान, चंद्रबोष प्रधान, पूर्व प्रधान लियाकत, पिंकी मलिक, नसीम त्यागी मौजूद रहे।
मोदी को कटघरे में खड़ा किया
बसपा नेता सिद्दीकी ने अधिकांश भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा शैली पर तंज कसे। शायरी करते हुए उन्होंने मोदी का गुरुर तोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी जशोदाबेन के अच्छे दिन नहीं ला पाए तो हिंदुस्तान के क्या खाक लाओगे।