फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Salman Saeed left BSP and returned to Congress

Muzaffarnagar: बसपा छोड़कर फिर कांग्रेस में लौटे सलमान सईद

Wed, 21 Aug 2024 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बसपा से टिकट के दावेदार सलमान सईद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Salman Saeed left BSP and returned to Congress
अजय राय व सलमान सईद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बसपा से टिकट के दावेदार सलमान सईद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


बसपा के टिकट पर साल 2022 में सलमान सईद ने चरथावल विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस बार वह मीरापुर उपचुनाव में भी टिकट के दावेदार थे। वहीं उनके समर्थक चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। पिछले दिनों पुरकाजी में समर्थकों की बैठक भी बुलाई गई थी।
विज्ञापन


सईद ने बताया कि रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली है। उनके पिता सईदुज्जमां पूर्व मंत्री रहे हैं और दादा सईद मुर्तजा भी विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मीरापुर सीट अगर कांग्रेस के हिस्से में आती है तो वह टिकट के दावेदार हैं। पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी है। परिवार पुराने समय से ही कांग्रेस में रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed