{"_id":"60eb38c38ebc3ed01c32d8b7","slug":"salesmen-beat-up-car-riders-muzaffarnagar-news-mrt5469279175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी पंप पर सेल्समैनों ने की कार सवारों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी पंप पर सेल्समैनों ने की कार सवारों से मारपीट
विज्ञापन
सेल्समैनों ने कार सवारों से मारपीट की
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैंसी स्थित सीएनजी पंप पर मामूली कहासुनी के बाद सेल्समैनों ने कार चालक और उनके माता-पिता से मारपीट कर दी। पीड़ितों ने पंप सेल्समैनों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा निवासी ऋषभ रविवार सुबह अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदारी में रस्म तेरहवीं में शामिल होने जा रहा था। गांव भैंसी में वह अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर रुका। कार में सीएनजी डलवाने के बाद ऋषभ की सेल्समैन से रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पंप के सेल्समैनों ने ऋषभ के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कार में मौजूद युवक के माता-पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी सेल्समैनों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर युवक के अन्य परिजन पंप पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे। मामले में कार सवार ने आरोपी पंप सेल्समैनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उधर, गांव लिसौड़ा निवासी अमित के सिर पर बीच राह में खड़े एक रिक्शा चालक ने मामूली विवाद के बाद लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी रिक्शा चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।