{"_id":"60733af78ebc3e59012badc5","slug":"saints-are-sitting-on-the-strike-site-in-the-scorching-sun-muzaffarnagar-news-mrt53406085","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में धरनास्थल पर डटे हैं संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में धरनास्थल पर डटे हैं संत
विज्ञापन
फुगाना थाने के सामने हाईवे पर धरने पर बैठे साधु संत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चिलचिलाती धूप में धरनास्थल पर डटे हैं संत
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव सरनावली से अगवा महंत हरि गिरि की बरामदगी की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर चिलचिलाती धूप में फुगाना थाने के सामने साधु संतों का बेमियादी धरना छठे दिन भी जारी रहा। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस महंत को अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। महंत की बरामदगी को लेकर साधु संतों ने पूजा अर्चना आरंभ कर दी है। संतों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि महंत की बरामदगी तक वे यहीं पर डटे रहेंगे।
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली से दो अप्रैल को प्राचीन शिवमंदिर के महंत हरि गिरि का अपहरण हो गया था। सीओ शरदचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीम इस घटना के खुलासे को लेकर लगी हुई है। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बावजूद महंत की बरामदगी नहीं होने से नाराज साधु संत मंगलवार से ही फुगाना थाने के सामने जाम लगाकर बीच सड़क पर धरने पर बैठे हुए हैं। लगातार छठे दिन लगे जाम के चलते हाईवे के यातायात को वाया लालूखेड़ी-भौराकलां होते हुए शामली मार्ग पर परिवर्तित किया जा चुका है।
धरनास्थल पर साधु संतों ने महंत की सकुशल बरामदगी को लेकर हवन कुंड बनाकर पूजा अर्चना आरंभ कर दी है। धरना स्थल को फूलों के गमले रखकर सजा दिया गया है। रविवार को साधु संतों ने आसपास के गांव से आने वाले बाइक सवारों को भी नहीं गुजरने दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान योगी शांतिनाथ, योगी महेशनाथ, रतन गिरि, दिगंबरनाथ, शिव गिरि, ज्ञानेश्वर गिरि, मोहन गिरी, चौरासी गिरि, पूरण गिरि, जगदीश गिरि और सुभाष गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम
बुढ़ाना। साधु संतों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि 15 अप्रैल तक महंत की बरामदगी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन का लापरवाह पूर्ण रवैया जिम्मेदार होगा।