फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Said Jayant Chaudhary, farmers should be united, this time uproot the government

बोले जयंत चौधरी, एकजुट रहें किसान, इस बार उखाड़ फेंको सरकार

Mon, 11 Oct 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Said Jayant Chaudhary, farmers should be united, this time uproot the government
बुढ़ाना में जयंत चौधरी की जन आर्शीवाद जनसभा में पगड़ी पहनाकर स्वागत करते गठवाला खाप के थांबेदार? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए किसानों से एक जुट रहकर सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया। साथ ही रालोद के सत्ता में आने पर कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इसलिए सतर्क रहो और एकजुट रहो। उन्होंने रालोद को किसानों की फौज बताया।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के नेता झूठे आंकड़े देकर जनता को गुमराह कर रहे है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने वादा किया था कि देश के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसान की आय दोगुनी की जाएगी। गन्ने का भुगतान 14 दिन में करवा दिया जाएगा। देश के युवाओं व किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके भाजपा सत्ता में आई है। पिछले सत्र का किसानों का 300 करोड़ रुपये बकाया है। इस कंजूस सरकार ने पांच वर्षों में गन्ने के दाम प्रति किलो 35 पैसे की वृद्धि की है। डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम आसमान पर पहुंच गए है। किसान के बेटे को कार से रोंद कर हत्या करने वाले मंत्री के बेटे को को पुलिस ने पांच दिन में गिरफ्तार किया। वह अपने घर पर मौजूद रहा। किसान यदि अपने खेत से मिट्टी लेकर आता है तो पुलिस उसके पीछे लग जाती है।
विज्ञापन

चौधरी जयंत ने कहा कि अभी गन्ना किसानों के पास एक ही अधिकार है 14 दिन में गन्ना भुगतान पाने का, लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि मोदी सरकार जल्द ही अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए 14 दिन में पेमेंट की बाध्यता वाला कानून भी खत्म कर रही है। हमारी सरकार आई तो हम फारेंसिक ऑडिट कराकर पता लगाएेंगे कि मिलें किसानों का पैसा कहां दबाए बैठी हैं। किसान को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि वे सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। कहा कि आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर घोषणा करते है कि सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। जिसमें मानव संसाधन का विकास, जाति बंधन से छुटकारा, सत्ता का विकेंद्रीयकरण, गरीब-अमीर के बीच की दूरी खत्म होगी। किसान के लिए अलग से कोष की स्थापना होगी। इसके अतिरिक्त पिछड़ों और दलितों को और अधिक सबल बनाने के लिए होनहार छात्रों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्विद्यालयों में दाखिला पाने पर स्पेशल स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed