फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur youth dies while bathing in Ganga

गंगा में स्नान करते हुए सहारनपुर के युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur youth dies while bathing in Ganga
गंगा घाट शुकतीर्थ पर आदित्य के शव को निकालते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूब जाने से 17 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई। युवक की मौत से गम का माहौल बन गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर सबको परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

समनदास आश्रम में आयोजित जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सहारनपुर के गांव हरपाल निवासी आदित्य अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर सोमवार की देर शाम शुकतीर्थ नगरी पहुंचा था। रात के में सत्संग सुनने के बाद सुबह 7:00 बजे गंगा घाट पुल के निकट गहरे पानी में स्नान करने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने समनदास आश्रम में जाकर आयोजकों को घटना से अवगत कराया, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शुकताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश कुंतल व राजीव भाटी शव को तलाशने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पुलिसकर्मी दोपहर एक बजे शव को ढूंढ पानी से बाहर ले आए। शव को देखते ही पिता विनोद माता सीमा भाई अंशुल बहन निशा आदि परिजनों के बीच गम पसर गया। चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर पंचनामा भरकर कर शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन हालात में परिजन युवक आदित्य के शव को ट्रैक्टर ट्राली में रख अपने गांव ले गए हैं जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed