{"_id":"62a8d3b678504c76164359aa","slug":"saharanpur-youth-dies-while-bathing-in-ganga-muzaffarnagar-news-mrt5928893108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्नान करते हुए सहारनपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्नान करते हुए सहारनपुर के युवक की मौत
विज्ञापन
गंगा घाट शुकतीर्थ पर आदित्य के शव को निकालते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा में स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूब जाने से 17 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई। युवक की मौत से गम का माहौल बन गया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर सबको परिजनों को सौंप दिया।
समनदास आश्रम में आयोजित जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सहारनपुर के गांव हरपाल निवासी आदित्य अपने परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर सोमवार की देर शाम शुकतीर्थ नगरी पहुंचा था। रात के में सत्संग सुनने के बाद सुबह 7:00 बजे गंगा घाट पुल के निकट गहरे पानी में स्नान करने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने समनदास आश्रम में जाकर आयोजकों को घटना से अवगत कराया, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।
शुकताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश कुंतल व राजीव भाटी शव को तलाशने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पुलिसकर्मी दोपहर एक बजे शव को ढूंढ पानी से बाहर ले आए। शव को देखते ही पिता विनोद माता सीमा भाई अंशुल बहन निशा आदि परिजनों के बीच गम पसर गया। चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर पंचनामा भरकर कर शव परिजनों को सौंप दिया। गमगीन हालात में परिजन युवक आदित्य के शव को ट्रैक्टर ट्राली में रख अपने गांव ले गए हैं जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।