फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   saharanpur new

कपड़ा व्यापारी को धमकाने वाली दरोगा की वीडियो वायरल

Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
saharanpur new
घटना की जानकारी के बाद व्यापारियों में रोष, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

खरीदी जर्सी को वापस करने गए दरोगा ने बिल मांगने पऱ आपा खोया
देवबंद। नगर के मीना बाजार में स्थित एक कपड़ा शोरूम में खरीदी जर्सी वापस करने गए दरोगा उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब व्यापारी ने उनसे उसका बिल मांग लिया। दरोगा के व्यापारी को धमकाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। व्यापारियों में रोष व्यक्त कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली में तैनात एक दरोगा मीना बाजार स्थित सतीश कपूर की दुकान से जर्सी खरीदकर ले गए थे। शुक्रवार को दरोगा शोरूम पर पहुंचे और जर्सी वापस करने लगे। जिस पर वहां मौजूद व्यापारी के पौत्र ने दरोगा से जर्सी का बिल और प्राइस टैग दिखाने की बात कही तो इस पर दरोगा जी आपा खो बैठे। आरोप है कि उन्होंने पुलिसिया रौब दिखाकर व्यापारी को धमकाना शुरू कर दिया। पूरा मामला शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देर शाम यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो व्यापारियों में रोष पनप गया। इसके चलते व्यापारी इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इतना ही नहीं व्यापारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, विधायक कुंवर ब्रिजेश सहित अन्य नेताओं को इससे अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने इस मामले में एसएसपी से बात की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। सीओ रजनीश उपाध्याय ने कहा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। व्यापारी से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed