फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saharanpur division became champion in weightlifting

वेटलिफ्टिंग में सहारनपुर मंडल बना चैंपियन

Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur division became champion in weightlifting
भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेता खिलाडीयों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वेटलिफ्टिंग में सहारनपुर मंडल बना चैंपियन
विज्ञापन

मुफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में हुई 65 वीं वेटलिफ्टिंग प्रदेशीय बालक-बालिका प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल चैंपियन बना। उसके खिलाड़ियों ने 821 अंक हासिल किए, जबकि मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ी 399 अंकों के साथ उप विजेता रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग में सहारनपुर 211 अंकों के साथ प्रथम, वाराणसी 153 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में मुरादाबाद 202 अंक लेकर पहले, सहारनपुर मंडल 191 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में 207 अंकों के साथ सहारनपुर मंडल विजेता, 122 अंक के साथ आगरा मंडल उप विजेेता बना। बालक वर्ग में 207 अंक लेकर सहारनपुर मंडल विजेता और मुरादाबाद मंडल 197 अंक लेकर उप विजेता बना। व्यक्तिगत में बेस्ट लेफ्टर के खिताब में अंडर- 17 बालिका वर्ग में प्रयागराज की राधा, बालक वर्ग में मेरठ मंडल का प्रवेश बैसाया, अंडर-19 मेें बालिका वर्ग में कानपुर मंडल की शालिनी और बालक वर्ग में कानपुर मंडल का ही रजनीश चैंपियन घोषित किए गए। विजेताओं को विधायक उमेश मलिक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में हुई चार दिवसीय 65 वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन बालक-बालिका प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आर्य समाज रोड पर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में 65 वीं वेटलिफ्टिंग प्रदेशीय बालक बालिका की चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में छात्राओं ने और छात्रों ने अपने दमखम पर श्रेष्ठता हासिल की। मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने अतिथियों विधायक उमेश मलिक, सहारनपुर मंडल के डीडीआर उम्मेद सिंह नेगी का बैज लगाकर स्वागत किया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि खेल विकास का प्रमुख माध्यम है। युवा आज शिक्षा के साथ ही खेल के मैदान से भी एक अच्छा कॅरियर बना सकते हैं।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed