फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sahaja Yogi to focus online on Golden Jubilee

स्वर्ण जयंती पर ऑनलाइन ध्यान में जुटें सहज योगी

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sahaja Yogi to focus online on Golden Jubilee
सहज योग की स्वर्ण जयंती पर श्रद्धालुओं ने घर पर लगाया ध्यान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वर्ण जयंती पर ऑनलाइन ध्यान में जुटें सहज योगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में सहज योग केंद्र में सहज योग की स्वर्ण जयंती पर श्री माताजी की सहस्त्रार पूजा की। श्रद्धालुओं ने पुणे से ऑनलाइन प्रसारित ध्यान योग लगाया। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण केंद्र पर छह लोग ही शामिल रहे। व्यवस्थापक आदेश गर्ग ने बताया कि कस्बे में सहज योगी ध्यान के माध्यम से आध्यात्मिक शक्ति का विस्तार कर रहे हैं।

वैश्विक महामारी के चलते देश में लॉकडाउन में कस्बे एवं देहात में श्री निर्मला माता जी के अनुयायी सुबह नियमित यू ट्यूब पर केंद्रों के बजाय घरों में ध्यान लगा रहे हैं। आदेश कुमार गर्ग ने बताया मंगलवार शाम को पुणे से लाइव प्रसारण मोबाइल में ऑनलाइन देखकर सहस्त्रार पूजा की। आपदा के उन्मूलन में सहज योग ध्यान शक्ति का कारगर उपाय है। इस दिशा में भारत सहित दुनिया के 59 देशों में लॉकडाउन में शारीरिक दूरी के नियम में रहकर ऑनलाइन सामूहिक ध्यान से दिव्य चेतना को जगाने का कार्य कर रहे हैं। साधक श्रीराम गुप्ता ने बताया सहज योग के माध्यम से लॉकडाउन की बंदिश के कारण घरों में रहकर यू ट्यूब पर ऑनलाइन कार्यक्रम देखकर तनाव से मुक्ति और शारीरिक शक्ति मजबूत होगी। इसमें रेखा गर्ग, श्वेता, जिया लाल वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed