फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Safai Nayak suspended for assaulting complainant

Muzaffarnagar News: शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने पर सफाई नायक निलंबित

Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Safai Nayak suspended for assaulting complainant
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी में कूड़े की शिकायत करने गए शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में सफाई नायक को निलंबित कर किया गया है।
विज्ञापन


पुरकाजी निवासी महेश सैनी ने चेयरमैन जहीर फारूकी से लिखित शिकायत करके आरोप लगाया कि वह गत 27 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय पुरकाजी में कूड़ा उठाने की शिकायत लेकर गया था।


नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद सफाई नायक रविकांत ने अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर मेरे साथ मारपीट की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सफाई नायक को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायत की पारदर्शी जांच हेतु दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर अवर अभियंता सुमित कुमार व कार्यालय लिपिक समर काजमी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed