{"_id":"67f02a9683183bbf0101e8f9","slug":"safai-karamcharis-daughter-got-constitutional-right-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-142910-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारी की बेटी को मिला संवैधानिक अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारी की बेटी को मिला संवैधानिक अधिकार
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी की मृतक आश्रित बेटी को चेयरपर्सन की ओर से योग्यता अनुसार नियुक्ति दी गई। स्रोत-स्
- फोटो : mathura
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के मृतक सफाई कर्मचारी की आश्रित पुत्री को उसकी योग्यता के अनुसार नियुक्ति दे दी गई। पीड़िता अपना अधिकार पाने के लिए तीन वर्ष से पालिका के चक्कर लगा रही थी।
पालिका सफाई कर्मचारी रविन्द्र की मृत्यु के बाद से उसकी आश्रित पुत्री शिवांगी ने योग्यता अनुसार उसे मृतक आश्रित के तौर पर लिपिक पद पर नियुक्ति देने की मांग की थी। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के मंडल प्रभारी दीपक गंभीर ने बताया कि शिवांगी को मृतक आश्रित के तौर पर सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्ति दिये जाने की बात कही गई थी। लेकिन उसने शासनादेश के अनुसार योग्यता के आधार पर नियुक्ति की मांग की थी।
लंबे संघर्ष के बाद पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की ओर से शिवांगी को योग्यता अनुसार पालिका में नियुक्ति देकर पत्र सौंपा गया। बताया कि सफाई कर्मचारी संघ ने चेयरपर्सन और उनके गौरव स्वरूप का आभार जताया। सभासद विकल्प जैन, प्रशांत कुमार, राजेश ऊटवाल, मदनलाल, आशुतोष गुप्ता, नवनीत गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
- ट्यूबवेल के लिए भूमि देने पर आभार
मुजफ्फरनगर। वार्ड-19 प्रेमपुरी के सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि खांजापुर में पेयजल की समस्या को देखते हुए ट्यूबवेल निर्माण के लिए 105 वर्ग गज जमीन आदित्य बंसल की ओर से प्रदान की गई। योगेश मित्तल ने बताया कि दी गई भूमि पर नगर पालिका की ओर से ट्यूबवेल की स्थापना कराई जाएगी। जिससे हजारों लोगोंं की पेयजल समस्या दूर होगी।