फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sadhvi opened front in protest against illegal cattle slaughter

देवबंद क्षेत्र में अवैध पशु कटान के विरोध में साध्वी ने खोला मोर्चा

Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi opened front in protest against illegal cattle slaughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। क्षेत्र में अवैध पशु कटान और गो हत्या के विरोध में शनिवार को श्री रामकृष्ण सेवा सदन ट्रस्ट की चेयरमैन साध्वी आशु ने एक दिन का उपवास रखकर साधकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

एसडीएम कार्यालय के समीप स्टेट हाईवे स्थित सेवा सदन आश्रम परिसर में संस्था की चेयरमैन साध्वी आशु के नेतृत्व में साधकों ने अवैध कटान का विरोध करते हुए एक दिवसीय उपवास रखा। साध्वी आशु ने कहा कि देवबंद क्षेत्र में कुछ सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में अवैध पशु कटान जोरों पर है। कुछ दिन पूर्व भायला गांव के जंगल में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर नूनाबड़ी के कई गोतस्करों को बोरियों भरकर ले जा रहे गोमांस के साथ गिरफ्तार किया, वहीं हाल में ही बन्हेड़ा खास गांव के जंगल में भी एक किसान के खेत से गोवंश के अवशेष मिले थे। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रहा है। साध्वी आशु ने चेताया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो हिंदू धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत भाग लेकर आंदोलन का बिगुल बजाएंगे। बाद में साध्वी आशु ने खंड विकास कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि विगत दिनों सपा छोड़ने वाले सिकंदर अली ने भी अवैध पशु कटान के संबंध में पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं, एसएसपी आकाश तोमर ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी (देहात) सूरज राय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed