{"_id":"318366744622e5bc68311fae30340d73","slug":"sadar-block-480-to-the-bdc-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर ब्लाॅक में बीडीसी के लिए 480 मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर ब्लाॅक में बीडीसी के लिए 480 मैदान में
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सदर ब्लाक में 480 ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने को लेकर देर शाम तक कार्य चलता रहा। चार बजे अंतिम समय में लंबी कतार में लगे लोगों को एक साथ नामांकन अधिकारी के कमरे में ले लिया गया। यही कारण है कि देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो पाई।
कूकड़ा सदर ब्लाक में बीडीसी के लिए नामांकन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। ब्लाक में बीडीसी के 183 पद हैं। इनके लिए नामांकन के पहले दिन 480 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने को लेकर सुबह से ही ब्लाक में लोगों की लाइन लग गई थी।
देर शाम तक नामांकन का कार्य चलता रहा। जिन 480 लोगों ने नामांकन दाखिल किया उनमें 109 महिला हैं। इनमें एससी की 13 महिलाओं ने नामांकन किया, पिछड़ी जाति की 31 महिलाएं मैदान र्में आइं। ओबीसी के 71 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
सामान्य जाति के कुल 216 लोग मैदान में हैं। नामांकन के दौरान सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता भी निरीक्षण के दौरान उनके साथ रहे। ब्लाक परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
खतौली ब्लाॅक में नामांकन पत्रों की खरीद शुरू
खतौली। ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे। पहले दिन 199 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। इस दौरान नामांकन लेने के लिए प्रत्याशियों की लंबी कतार लगी रही और ब्लॉक में चहल पहल देखने को मिली।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। बीडीओ दुष्यंत सिंह ने बताया कि आरक्षित सीट के लिए 147 नामांकन पत्र तथा अनारक्षित सीट के लिए 52 नामांकन पत्रों की खरीद की गई।
तीन अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की खरीद की जा सकेगी। नामांकन पत्र एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक जमा किए जाने की प्रक्रिया चलेगी। ब्लाक में एक आरओ और नौ एआरओ को नियुक्त किया गया है। जबकि दो एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं। नामांकन पत्रों की खरीद के दौरान ब्लॉक कार्यालय पर दिनभर चहल पहल रही।
अफसरों ने छोड़ा मुख्यालय तो होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, बिना अनुमति के अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना उनसे अनुमति लिए छुट्टी न दें। आचार संहिता लागू हो चुकी है। निर्वाचन कार्य में किसी भी अधिकारी की आवश्यकता पड़ने पर वह मुख्यालय पर नहीं मिला तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया की पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी।