{"_id":"630bae9ed4329e484f0384f9","slug":"sachin-and-gaurav-paid-tribute-on-their-death-anniversary-khatauli-news-mrt6028469177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर सचिन और गौरव दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर सचिन और गौरव दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
मलिकपुरा में पुण्यतिथि पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति देते मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व पर
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
संवाद। न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मलिकपुरा में ममेरे-फुफेरे भाइयों सचिन और गौरव की नौंवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल सहित भाजपा नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सचिन और गौरव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
रविवार की सुबह मलिकपुरा में ममेरे-फुफेरे भाइयों सचिन और गौरव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मृतकों के परिजनों रविंद्र, बिशन, राहुल व रिश्तेदारों के अलावा केंद्रीय मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ में आहुति दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता राजू अहलावत, मनीष ऐरन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, चौधरी ऊधम सिंह, राहुल, चौधरी हरेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास जोहरी, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, प्रधान रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
युवाओं ने मंत्री से जिम खुलवाने की मांग की
मलिकपुरा के रहने वाले युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान से गांव में एक जिम खुलवाने की मांग की। युवा अरुण कुमार, विकास, आकाश, अर्जुन, भीम, अनुराग, अनुज कुमार ने मंत्री को ज्ञापन भी दिया। बताया कि तीन वर्ष से लगातार गांव में जिम खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने युवाओं को शीघ्र ही गांव में जिम खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा
ममेरे-फुफेरे भाइयों सचिन और गौरव की पुण्यतिथि को लेकर रविवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम अभिषेक कुमार व सीओ शकील अहमद ने रविवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना जानसठ के अलावा थाना मीरापुर, रामराज व सिखेड़ा थाने का पुलिस बल तैनात किया गया था।
बहू और पौत्र का करते रहे इंतजार
मलिकपुरा में पुण्यतिथि पर मृतक सचिन की पत्नी स्वाति नहीं पहुंची। सचिन के पिता बिशन व उसकी पत्नी मुनेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार स्वाति अपने बेटे गगन को लेकर जरूर आएगी, लेकिन इस बार भी वह नहीं आई।