फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Runners ran a lot on the track in Yogendranagar village

गांव योगेंद्रनगर में ट्रैक पर खूब दौड़े धावक

Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Runners ran a lot on the track in Yogendranagar village
मोरना के गांव योगेंद्र नगर में आयोजित युवा दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्य ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव योगेंद्रनगर में ट्रैक पर खूब दौड़े धावक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव योगेंद्रनगर में रविवार सुबह युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामली, बिजनौर व हरिद्वार समेत अन्य जनपदों से आए युवाओं ने भी प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता में विजयी रहे धावकों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गांव योगेंद्रनगर में रविवार सुबह युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तीन किलोमीटर वर्ग में शामली के रोहन विजयी रहे। शहर मुजफ्फरनगर निवासी शिवा ने द्वितीय और गांव दल्लावाला निवासी सुमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में गांव सलेमपुर के अभिषेक ने प्रथम, शाहपुर के प्रीत ने द्वितीय और बिजनौर निवासी मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, 400 मीटर दौड़ में गांव मखियाली निवासी आशु ने प्रथम, गांव करहेड़ा निवासी पछाई ने द्वितीय और गांव बिदहेड़िया निवासी सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम दौड़ प्रतियोगिता 200 मीटर दौड़ में गांव गढ़ी नौआबाद निवासी रामभजन ने प्रथम, मोदीपुरम के सुहेल ने द्वितीय और गांव गढ़ी नौआबाद निवासी सजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शिवसेना युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोबिन पाल, जिला पंचायत सदस्य के पति संजय रवि और ग्राम प्रधान सीकरी राजेंद्र सिंह ने विजेताओं को 2100, 1500 व 1100 रुपये नकद के साथ ही मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में अमित कुमार, कल्लू, कामेश, प्रवीण, कृष्णपाल, मिंटू, वाशु, अमित, अंकित, चांदवीर, लोकपाल, अतर सिंह, राजकमल, मेनपाल, डॉ. सतीश, साधुराम, इंद्रजीत और श्रवण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed