फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rumor spread on anime on Sunday night

रविवार रात मोबाइल फोनों पर अफवाह फैली

Mon, 23 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rumor spread on anime on Sunday night
रविवार रात मोबाइल फोनों पर अफवाह फैली
विज्ञापन

जानसठ। रविवार रात लोगोें के मोबाइल फोन पर तरह-तरह की अफवाहें फैला दी गईं। अंधविश्वासी लोग अफवाह फैलाते रहे कि धरती पलटने से पूरा गांव पलट गया है, एक गांव में लोग सोते रह गए। अपनी जान बचानी हो तो, अपने घरों के बाहर दीपक जलाओ व भुमिया माताओं का पूजन करों, तभी जान बच सकती है। इस तरह की अफवाह फैलने से लोग दहशत में आ गए। देर रात में महिलाओं ने अपने घरों के बाहर दीपक जला दिए और सोमवार की सुबह भुमिया माताओं का पूजन किया। उधर, पुलिस प्रशासन का कहना कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोग अफवाह पर कतई ध्यान न दें। कोरोना वायरस से बचने के लिए विशेष ध्यान रखें। अपने घरों से अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें। एहतियात बरतना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed