फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rudra in Ludo competition, Yash Raj in Carrom, Jayant first in Chess

Muzaffarnagar News: लूडो प्रतियोगिता में रुद्रा, कैरम में यशराज, शतरंज में जयंत प्रथम

Sat, 22 Jul 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rudra in Ludo competition, Yash Raj in Carrom, Jayant first in Chess
ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में अंतर सदन इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर सदन इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों सदन गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के बीच प्रतियोगिताओं हुई। लूडो प्रतियोगिता में रुद्रा, कैरम में यशराज, शतरंज में जयंत प्रथम रहे। नर्सरी विंग में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया।



कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के मध्य लूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें यमुना सदन से रुद्रा, कुंज, विनायक, क्रिस्टी, आस्था, लवनीर एवं सक्षम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 तक हुई कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में गंगा सदन के छात्र यशराज एवं कृष्णा सदन की छात्रा कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य शतरंज प्रतियोगिता में यमुना सदन के जयंत व आरव और कृष्णा सदन की छात्रा दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नर्सरी विंग में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि लूडो, कैरम तथा शतरंज जैसे खेलों से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। मनोबल में वृद्धि होती है। इस अवसर पर नीरा तोमर, मीनाक्षी अरोरा, हैप्पी चौहान, हरीश सैनी, रंजीता, नेहा राजवंशी, पूजा चौधरी, अमित धीमान आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed