फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus RLD toll plaza

टोल प्लाजा पर रालोद का हंगामा, नोकझोंक      

Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ruckus RLD toll plaza
टोल प्लाजा पर हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली हाईवे पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा टोल टैक्स मांगने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस और कर्मचारियों से काफी नोंकझोक तक हो गई थी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक खड़े होकर टोल टैक्स फ्री करवाया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने टोल प्लाजा को उखाड़ देने की चेतावनी दी है।    
विज्ञापन

 
सोमवार को दिल्ली में धरना व प्रदर्शन में शामिल होने जाते रालोद कार्यकर्ताओं से हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने टोल टैक्स मांग लिया। आरोप है कि टोल टैक्स देने से इंकार करने पर कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर दी। जिसको लेकर रालोद कार्यकर्ता भडक़ उठे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची दौराला पुलिस और कर्मचारियों के साथ कार्यकर्ताओं की काफी देर तक नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक खड़े होकर टोल टैक्स फ्री कराया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने टोल प्लाजा अधिकारियों को चेताया कि अगर रालोद कार्यकर्ताओं से आज के बाद टोल टैक्स मांगा गया तो, कार्यकर्ता इस टोल प्लाजा को ही उखाड़ देंगे। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हंगामा करने वालों में पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, धर्मेन्द्र तोमर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बिल्लू चौधरी, किशनपाल राठी, अमित, मनोज चौधरी, अनुज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed