{"_id":"60fb11df8ebc3e582a62afa0","slug":"ruckus-over-construction-on-disputed-land-muzaffarnagar-news-mrt5487306158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर कमरा निर्माण को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर कमरा निर्माण को लेकर बवाल
विज्ञापन
चरथावल के अलावलपुर प्रकरण में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर बवाल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव अलावलपुर में विवादित भूमि पर कमरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस टीम पर भी पथराव कर बिरालसी चौकी के पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाना प्रभारी को भी मकान में शरण लेनी पड़ी। बाद में भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने पुलिस टीम को मुक्त कराया। पुलिस की ओर से सात लोगों को गिरफ्तार कर 26 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में करीब 25 वर्षों से एससी और कश्यप समाज के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन में उनकी बस्तियों को जोड़ने वाला मार्ग भी है, जिसे करीब डेढ़ साल पूर्व कश्यप समाज ने तीन फीट ऊंची दीवार बनाकर पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसका वाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को कश्यप समाज द्वारा विवादित जमीन पर कमरे का निर्माण किया जा रहा था, जिसका एससी वर्ग ने विरोध किया। इसे लेकर बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
रास्ते में बनी दीवार भी तोड़ते हुए पास ही स्थित मंदिर में मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। सूचना पर अलावलपुर चौकी प्रभारी शिव सिंह नागर, साथी पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल कपिल पाल व होमगार्ड विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, कश्यप समाज के लोगों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर हमला कर दिया, जिसमें पूरी टीम घायल हो गई। बिरालसी चौकी प्रभारी एसआई टीम के साथ 10.40 बजे मौके पर पहुंचे तो टीम को बंधक बनाकर हाथापाई की गई।
विज्ञापन
करीब 11 बजे इंस्पेक्टर पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो उन पर घरों की छतों से पथराव कर दिया गया, जिन्होंने एक मकान में घुसकर जान बचाई। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी और सीओ सिटी कुलदीप सिंह कई थानों की फोर्स व आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाकर करीब दो घंटे बाद पुलिस टीम को बंधनमुक्त कराया।
मौके से सात हमलावरों को गिरफ्तार करते हुए उनके दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में लेकर सीज कर दी गई। देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर अलावलपुर चौकी प्रभारी शिवसिंह नागर की ओर से 26 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।