{"_id":"611e97e28ebc3e79e03e88ae","slug":"ruckus-of-villagers-at-rasulpur-power-station-muzaffarnagar-news-mrt5525198170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
भोपा। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव रसूलपुर बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। और एसएसओ, लाइनमैन समेत समस्त स्टाफ को बंधक बना लिया। अफसरों से वार्ता के बाद कटौती न होने का आश्वासन मिलने पर स्टाफ को बंधन मुक्त किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित बिजलीघर से गांव रसूलपुर, कसौली, बरूकी, शाहदरा, नन्हेड़ा और गादला गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। लगातार कई दिन से क्षेत्र में बिजली कटौती हो रही है, जिससे गुस्साए इन सभी गांवों के ग्रामीण बुधवार रात इकट्ठे होकर रसूलपुर बिजलीघर जा पहुंचे। बिजलीघर पर हंगामा करते हुए वहां मौजूद एसएसओ अरुण शर्मा व लाइनमैन मोनू समेत अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना शुरू करते हुए पूरे स्टाफ को अपने बीच ही बैठा लिया।
कहा कि पिछले सक सप्ताह से जबरदस्त बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोग गर्मी से तो बेहाल हैं ही, इसके साथ ही पशुओं को नहलाने, कुट्टी मशीन से चारा आदि काटने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई भी समय पर नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि जब भी इस संबंध में बिजलीघर कर्मचारियों से बात की जाती है तो किसी तरह से संतोषजनक बात नहीं की जाती। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण विद्युत निगम के आला अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने एसडीओ अजय सिंह यादव से फोन पर ग्रामीणों की वार्ता कराई, जिसमें एसडीओ ने भविष्य में बिजली आपूर्ति में कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात 12.30 कर्मचारियों को बंधन मुक्त कर धरना-प्रदर्शन खत्म किया गया।
मौके पर ग्राम प्रधान रसूलपुर महेश कुमार, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश कुमार ग्राम प्रधान नन्हेड़ा, गादला प्रधान दिलशाद, अब्दुल रहमान, राजेंद्र सिंह कसौली, सुखबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह प्रधान, आनंदपाल, जोगिंदर प्रधान, ईश्वर सिंह, मिंटू, सुधीर शाहदरा मौजूद रहे।
विद्युत आपूर्ति सुचारु कराएं
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी में आए दिन गांव के दुर्गा मंदिर मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रहती है। बृहस्पतिवार को दोपहर पुरकाजी बिजलीघर पर पहुंचकर ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस संबंध में एसडीओ अजय यादव का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिल गई है। कार्य चल रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान दयाल गुप्ता, मनोज कुमार, विक्की, ताहिर, गौरव , प्रवेश, राकेश, सैमुल, दिलशाद, जमशेद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।