फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus of BKU Ambavata in district hospital

जिला अस्पताल में भाकियू अंबावता का हंगामा

Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of BKU Ambavata in district hospital
जिला अस्पताल में भाकियू अंबावता का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के एक कर्मचारी पर महिला से मेडिकल कराने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में समझौता होने पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी एक महिला कुछ लोगों से हुए झगड़े के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंची थी। आरोप है कि जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने महिला का मेडिकल करने के नाम पर रुपयों की मांग की। इसकी जानकारी महिला ने परिजनों को दी, जिन्होंने भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष शाहआलम को इससे अवगत कराया। इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और मेडिकल के लिए रुपये मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में भी ले लिया। हालांकि, शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मचारी को छोड़ दिया। इस मामले में किसी तरह की कोई तहरीर या शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed