फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ruckus for evening classes

संध्याकालीन कक्षाओं के लिए हंगामा

Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ruckus for evening classes
संध्याकालीन कक्षाओं के लिए हंगामा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
युवा रालोद एवं रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने संध्याकालीन कक्षाओं की मांग को लेकर एसडी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।  
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन संध्याकालीन  कक्षाओं को लेकर गंभीर नहीं है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पराग चौधरी ने कहा कि कक्षाओं के प्रारंभ होने तक कॉलेज में धरना जारी रहेगा, यदि देर की गई तो छात्र भूख हड़ताल को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन

छात्र नेता अंकित सहरावत, विशाल बोपाडा ने 24 घंटे में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी।

आदित्य राठी, शेखर रोहल के नेतृत्व में कक्षाओं में तालाबंदी की गई। निपुल चौधरी, अंकुर तोमर, शेरू राठी, राहुल राणा, अजय सहरावत, नदीम, राहुल कुमार, बलराम सहरावत, अमन शर्मा, प्रशांत शर्मा, अंकित कुमार, विशाल कादियान, सोनू, मुंतजीर, आकाश सैनी, सागर राठी, राजा राठी, राहुल राठी, ज्योति, रीतू रानी, अंजलि, सपना, पायल, मीनल, शिवांगी, निशा, मोनिका सैनी, प्रीति, रेखा रानी, अफसाना, उर्वसी, हरजाना, शबनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed