फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RTI activists sitting on hunger strike at Pollution Control Board office

Muzaffarnagar News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
RTI activists sitting on hunger strike at Pollution Control Board office
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने भूख हड़ताल की। करीब तीन घंटे तक भूख हड़ताल पर बैठने के बाद सुमित मलिक ने अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सुमित मलिक ने आरोप लगाया कि जिले की उद्योग इकाइयों में जलाने के लिए पन्नी कचरा अन्य राज्यों से आ रहा है। शिकायत करने पर भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। सुबह 11 से 2 बजे तक उनका धरना चला। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने फोन पर वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि अगर 10 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

यह भी बताया कि पन्नी और कचरा जलाने वाली कुछ उद्योग इकाइयों पर सील लगाई गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें खोल दिया गया था। वह बुधवार को सुबह शिव चौक से पैदल चलकर खतौली में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सभा में जाएंगे और अपनी शिकायत उनके सामने रखेंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। सुमित मलिक से मिलकर समस्याओं को सुनकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed