{"_id":"611e9ac08ebc3e7a004ec313","slug":"rs-15-lakh-was-grabbed-by-taking-the-old-man-on-a-bluff-muzaffarnagar-news-mrt5525249190","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को झांसे में लेकर 15 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को झांसे में लेकर 15 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वयोवृद्ध विधवा ने प्रेमपुरी निवासी कुछ लोगों पर अपने पति के बैंक खातों से करीब 15 लाख रुपये साझेदारी में कारोबार करने का झांसा देकर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी वयोवृद्ध विधवा कृष्णा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति ओमप्रकाश पावर कारपोरेशन से सेवानिवृत्त हुए थे। मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी तरुण व अरुण ने उनके पति को बातों में उलझाते हुए उन्हें साझेदारी में फ्लोर मिल व अन्य कारोबार करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों ओमवीर, शुभम व रहमान के साथ मिलकर वृद्ध के अलग-अलग बैंक खातों व पोस्ट ऑफिस के खाते से अलग-अलग तारीखों पर 10.38 लाख रुपये निकाल लिए।
इसके बाद आरोपियों ने वृद्ध का एटीएम कार्ड हड़पकर फिर से 4.57 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि जब ओमप्रकाश ने आरोपियों ने कारोबार संबंधी जानकारी मांगी तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। रुपये लौटाने के लिए कहा गया तो इसे भी आरोपी साफ नकार गए। पीड़ित वृद्धा के अनुसार, इससे उनके पति को सदमा लगा और इसी सदमे में सात जून 2021 को उनका निधन हो गया।