फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   roof of a mud house collapsed in Muzaffarnagar due to heavy rain, landlord injured

बारिश का कहर : मुजफ्फरनगर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबकर मालिक घायल

Sun, 01 Aug 2021 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

रविवार सुबह बारिश के समय हरिद्वारी पुत्र रामशरण निवासी मौहल्ला पछाला अपने मकान मे सो रहा था। लगातार पड़ रही बारिश से युवक के कच्चे मकान की छत गिर गई, जिसमे युवक दब गया। 

विज्ञापन
roof of a mud house collapsed in Muzaffarnagar due to heavy rain, landlord injured
roof colasp, rain - फोटो : Amar Ujala Muzaffarnagar

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात से हो रही तेज बारिश कई स्थानों पर लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी हैँ। रविवार सुबह मीरापुर कस्बे के मोहल्ला पछाला मे रविवार की सुबह तेज बारिश होने के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मकान मे सो रहा मकान मालिक मलबे में दब गया। मोहल्लेवासियों ने युवक को मलबे से निकलकर निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बारिश के समय हरिद्वारी पुत्र रामशरण निवासी मौहल्ला पछाला अपने मकान मे सो रहा था। लगातार पड़ रही बारिश से युवक के कच्चे मकान की छत गिर गई , जिसमे युवक दब गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पड़ोसी ने युवक को मलबा हटाकर बहार निकाला। चोट लगने के कारण युवक घायल हो गया, जिसके बाद युवक को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया।  बताया गया कि युवक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। इसी बीच उसका मकान गिर जाने से परिवार के सामने छत की समस्या खड़ी हो गई।  मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से युवक को आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed