{"_id":"6150b5048ebc3efad92e36f4","slug":"robbery-worth-lakhs-at-the-house-of-sarasham-jaggery-trader-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt558035380","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में सरेशाम गुड़ कारोबारी के घर लाखों की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में सरेशाम गुड़ कारोबारी के घर लाखों की डकैती
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नई मंडी में गोशाला रोड पर लूट की घटना की जानकारी करते एसपी सिटी व मौजूद राज्यमंत्री कप
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के पॉश इलाके नई मंडी में गऊशाला रोड पर सरेशाम सेंट्रो कार सवार पांच बदमाशों ने गुड़ कारोबारी नंदकिशोर गोयल के घर पर धावा बोल दिया और लाखों की नकदी व जेवरात लूट कर फरार हो गए।
रविवार शाम करीब 5.30 बजे नंदकिशोर गोयल अपने दो पौत्रों को घर के बाहर खिला रहे थे। उसी समय एक सेंट्रो कार घर के बाहर आकर रुकी और मास्क लगाकर उतरे पांच बदमाश घर के खुले गेट से अंदर घुस गए। इनमें से तीन बदमाश ग्राउंड फ्लोर पर रुक गए, जबकि दो सीधे फर्स्ट फ्लोर पर चले गए। लुटेरों ने वहां मौजूद राहुल-रजनीश व उनकी पत्नियों को बंधक बनाते हुए उनसे ज्वेलरी लूट ली और ऑफिस की चाबी लेकर सभी को एक कमरे में बंद कर नीचे आकर पूरा ऑफिस खंगाल डाला। इसी दौरान घर के बाहर मौजूद नंदकिशोर गोयल अंदर घुसे तो बदमाशों ने उन्हें भी ऑफिस के बाहर बंधक बना लिया। करीब 18 मिनट तक लूटपाट करने के बाद लुटेरे बाहर खड़ी सेंट्रो में बैठकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मुजफ्फरनगर। नंदकिशोर गोयल बीमार पत्नी उर्मिला, उनके दो बेटे रजनीश व राहुल गोयल और पुत्रवधू रिचा व पायल के साथ गऊशाला रोड स्थित आवास में रहते हैं। बदमाशों के फरार होने के बाद नंदकिशोर गोयल ने ऊपर जाकर परिजनों को बंधनमुक्त कराकर परिचितों को घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के साथ ही राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप और उद्यमी भीमसेन कंसल ने भी घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस लुटेरों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।