{"_id":"5ecd49bc8ebc3e90ae67c318","slug":"robbery-with-child-at-gunpoint-khatauli-news-mrt483490078","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट
विज्ञापन
बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट
ककरौली। नकाबपोश बदमाशों ने बच्चे का गन प्वाइंट पर लेकर महिला और उसके ससुर से जेवरात और नकदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव निवादा निवासी महिला राधा देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह अपने ससुर के साथ अपने बच्चे की दवाई लेने के लिए मोरना गई थी। डॉक्टर से दवा लेकर घर लौटते समय रास्ते में चौरावाला व दौलतपुर रोड पर दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी को डंडा मारकर जबरदस्ती रुकवा लिया। बदमाशों ने बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर महिला के सोने व चांदी के आभूषण सहित हजारों रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के ससुर के साथ मारपीट भी की। पीड़िता महिला का पति अंकित कुमार बरेली में वन विभाग में रेंजर के पद पर नियुक्त हैं।