{"_id":"6150ab6b9351361e9d690be7","slug":"robbery-in-jaggery-businessman-house-hostage-the-family-police-engaged-in-investigation-cctv-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गुड़ कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती, ज्वैलरी लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गुड़ कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर डकैती, ज्वैलरी लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:48 PM IST
सार
बदमाशों ने बंधक बनाकर परिजनों से सीधे ऑफिस की चाबी मांगी। बदमाशों ने 18 मिनट तक वारदात को अंजाम देने के बाद कार से फरार हो गए। दो बदमाशों ने मास्क लगाए हुए थे और तीन बिना मास्क के थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में गुड़ कारोबारी नंद किशोर गोयल के यहां रविवार को सरेशाम डकैती हो गई। कार में आए पांच बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी लूटी और ऑफिस खंगाल लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बंधक बनाकर परिजनों से सीधे ऑफिस की चाबी मांगी। बदमाशों ने 18 मिनट तक वारदात को अंजाम देने के बाद कार से फरार हो गए। दो बदमाशों ने मास्क लगाए हुए थे और तीन बिना मास्क के थे।
विज्ञापन
रविवार शाम 5:30 बजे घटना हुई, लेकिन देर शाम 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता गौरव स्वरूप ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने परिजनों से पूछताछ की। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन