फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery exposed in Yogdham Ashram, four arrested

योगधाम आश्रम में लूटपाट का खुलासा, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Robbery exposed in Yogdham Ashram, four arrested
भोपा। शुकतीर्थ के योगधाम आश्रम में एक पखवाड़े पूर्व महंत पर हमला कर लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आश्रम से लूटी गई धनराशि में से 21 हजार की नकदी व असलाह बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना परिसर में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुकतीर्थ स्थित योगधाम आश्रम में गत 22 अक्तूबर की देर रात खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने आश्रम में लूटपाट की थी। विरोध करने पर स्वामी भजनानंद के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल चार बदमाशों को शुकतीर्थ में सच्चाधाम आश्रम के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों में शुकतीर्थ निवासी प्रवीण व गोपाल, जिला बिजनौर के गांव मीरापुर निवासी शिवा, मंसूरपुर के गांव मौलाहेड़ी निवासी शुभम शामिल हैं। घटना का सूत्रधार मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव कस्थला निवासी विवेक फरार है। विवेक ने कुछ समय पूर्व स्वामी भजनानंद की कार चलाते हुए चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद इसी ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में योगधाम आश्रम के साथ ही गत जून माह में गंगाघाट शुकतीर्थ से भी तीन दानपात्रों से नकदी चोरी करने और गांव रहकड़ा-कासमपुरा के जंगल से विद्युत तार चोरी करने की भी घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर योगधाम आश्रम से चोरी मोबाइल, गैस सिलिंडर, 21 हजार नकद, डीएल के साथ ही गंगाघाट के दानपात्र से चोरी हुई नकदी और बिजली का तार के साथ ही दो तमंचे-कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी देहात ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed