{"_id":"6464c23a545015c8fc03cf2b","slug":"robbery-at-milk-traders-house-in-village-bhanwada-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-346-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव भनवाड़ा में दूध कारोबारी के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव भनवाड़ा में दूध कारोबारी के घर डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बदमाशों ने मंगलवार की रात की दंपती को बंधक बनाकर की वारदात
52 हजार रुपये, तीन तौला सोने, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूट ले गए बदमाश
एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना ने गांव पहुंच कर ली मामले की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव भनवाड़ा निवासी दूध कारोबारी के घर मंगलवार की रात पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। तमंचे से दंपती को आतंकित कर अलमारी में रखे 52 हजार रुपये, तीन तौला सोने, डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। दंपती को हाथ-पैर बांध कर कमरे में बंद करने के बाद बदमाश फरार हो गए। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने गांव पहुंच कर जानकारी ली।
गांव भनवाडा निवासी दूध कारोबारी मुबारिक पुत्र मोमीन का घर गांव के बाहरी छोर पर हैं। मंगलवार की रात मुबारिक, उसकी पत्नी रुबीना और दो बच्चे घर के आंगन में सोए हुए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे हथियारबंद पांच नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाश मुबारिक और उसकी पत्नी रुबीना को तमंचे से आतंकित कर अंदर कमरे में ले गए। दोनों छोटे छोटे बच्चे बाहर ही सोए रहे। बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 52 हजार रुपये, तीन तौला सोने तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दंपती के हाथ व पैर घर में रखी चादर से बांध दिए और उन्हें कमरे में बंद करके फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद कमरे में बंद दंपती ने शोर मचाकर बाहर सोए बच्चों को जगाया। बच्चों ने कमरे की कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। मुबारिक ने घटना की सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी रतनपुरी पंकज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में काफी देर तक कांबिंग भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
डकैती की सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव तथा सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित मुबारिक की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।