फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery accused arrested in encounter

मुठभेड़ में लूट के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused arrested in encounter
बुढ़ाना में पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े लुटेरे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में लूट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। परासौली नहर की पटरी पर मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की।

इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को देर रात परासौली नहर की पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश फरार हो गया जबकि दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आरिफ पुत्र वकील व गुलाब पुत्र इलियास शामली के कस्बा कांधला के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान उन्होंने हुसैनपुर कलां-बवाना मार्ग पर 26 जुलाई को बहन-भाई सोनिया व मोहित के साथ लूट करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए कुंडल भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पाजेब मौके से फरार होने वाले बदमाश रिजवान उर्फ बंटी के पास है। रिजवान मेरठ के कंकरखेड़ा के नंगला तासी का गांव रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed