फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robber caught with stolen bike and gun

चोरी की बाइक व तमंचे सहित धरा लुटेरा

Tue, 22 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Robber caught with stolen bike and gun
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी फाटक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचे-कारतूस के साथ लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह माह पूर्व भी महावीर चौक पर दिनदहाड़े दवा विक्रेता के यहां लाखों की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सिविल लाइंस थाना पुलिस बझेड़ी फाटक के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बझेड़ी की ओर से आते संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। वहीं आरोपी के पास से मिली बिना नंबर की बाइक भी चोरी की पाई गई, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सुन्हेड़ी निवासी जॉनी उर्फ शुभम है, जो सिविल लाइंस थाने से गैंगस्टर में वांछित था। जॉनी उर्फ शुभम ने करीब छह माह पूर्व शहर के बीचोबीच महावीर चौक स्थित दवा विक्रेता सुनील चौधरी की एजेंसी पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों की लूट की थी। मंगलवार को भी आरोपी लूट के इरादे से शहर क्षेत्र में पहुंचा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हजारों की नकदी समेत सट्टा किंग दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार को मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी दीपक के घर पर छापा मारकर उसे सट्टा लगाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी दीपक के पास से 18 हजार की नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद कर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed