फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways employees warned of agitation against harassment

Muzaffarnagar News: उत्पीड़न के विरोध में रोडवेज कर्मियोंं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees warned of agitation against harassment
खतौली। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज कर कर्मचारियों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। 18 सूत्रीय मांग पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री संजय मोतला ने बताया कि कर्मचारी निगम हित में कार्य करने में मानसिक तौर पर प्रताड़ित हैं। कर्मचारी इतने दबाव में कार्य कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि खतौली डिपो में तैनात डीजल लिपिक की डीजल औसत के संबंध में अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण मौत हो गई थी। संगठन की क्षेत्रीय बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई आदेशों को आठ जुलाई तक निरस्त नहीं किया जाता है, नौ जुलाई से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed