{"_id":"6688874246713366970d32f4","slug":"roadways-buses-will-run-only-when-the-roof-windows-and-wipers-are-in-working-condition-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125561-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छत, खिड़की और वाइपर सही होने पर ही चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छत, खिड़की और वाइपर सही होने पर ही चलेंगी रोडवेज बसें
Sat, 06 Jul 2024 05:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बारिश के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर परिवहन निगम ने तैयारी शुरु की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने रेंज के सभी डिपो के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। कहा गया है कि बारिश से पहले बसों की हालत में सुधार कर लिया जाए। छत, खिड़की व वाइपर सही होने पर ही बस को मार्ग पर संचालित किया जाए।
पिछले सालों में बारिश के दौरान परिवहन निगम की रोडवेज बसों में छत से पानी टपकने के मामले सामने आए थे। इस बार ऐसा न हो। इसके लिए परिवहन निगम अधिकारी अभी से सतर्क रहें। यदि देखा जाए तो मुजफ्फरनगर डिपो में काफी बसें पुरानी हो चली है और आशंका जताई जा रही है कि ऐसी बसों में यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो सकती है।
परिवहन निगम के सहारनपुर रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए है। कहा गया कि कोई भी बस ऐसी न हो जिसकी छत से बारिश के दौरान पानी टपकता हो। किसी भी बस की खिड़की टूटी न हो। बस के वाइपर भी सही काम कर रहे हों।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश दिए कि यह कार्य वर्कशॉप में किया जाना है। इसलिए यह सब जिम्मेदारी वर्कशॉप प्रभारी की होगी। यदि किसी बस में कमी पाई जाती है और यात्रियों को असुविधा होती है तो वर्कशॉप प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बारे में कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इन्होंने कहा
क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस बस में कमी होगी उसे मार्ग पर संचालित नही किया जाएगा। सभी बसों की चेकिंग शुरू कराई है।