फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses will go from inside the city at night

रात में शहर के अंदर से जाएगी रोडवेज बसें

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will go from inside the city at night
रात में शहर के अंदर से जाएगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर रात्रि के समय रोडवेज बसों का संचालन मुजफ्फरनगर शहर के अंदर से शुरू किए जाने के आदेश हो गए हैं। मुजफ्फरनगर शहर से प्रतिदिन हजारों व्यक्ति मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, रुड़की, देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों में आते-जाते हैं।

बड़ी संख्या में लोग नौकरी करने और व्यापार करने के उद्देश्य से लंबा सफर तय करते हैं। रात के समय परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग परेशानी का सामना करते हैं, क्योंकि रात को आठ बजे के बाद रोडवेज की सभी बसें बाईपास मार्ग से निकल जाती है। शहरवासियों को अंदर आने में असुविधा तो होती ही है साथ ही किसी अप्रिय घटना होने का भय भी बना रहता है। इस संबंध में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने परिवहन निगम को निर्देश दिए थे कि निगम की बसों का संचालन रात आठ बजे से प्रात: छह बजे तक शहर के अंदर से किया जाए। इसी का संज्ञान लेते हुए निगम ने मेरठ, गाजियाबाद और आगरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि रात के समय मुजफ्फरनगर शहर से गुजरने वाली सभी बसों को बाईपास से न होकर शहर के अंदर से संचालित किया जाए। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव ने बताया कि रोडवेज बसों का शहर के मध्य से संचालन किए जाने से प्रतिदिन यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और किसी भी समय आवागमन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed