फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses did not get passengers

रोडवेज बसों को नहीं मिले यात्री

Tue, 02 Jun 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not get passengers
शहर के महावीर चौक पर यात्रियों के इंतजार में खाली खडी रोडवेज बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोडवेज बसों को नहीं मिले यात्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन खुलने पर बसों का संचालन करना परिवहन विभाग को कठिन हो गया है, क्योंकि पर्याप्त यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को तो बसें यात्रियों के लिए तरस गईं। इस कारण डिपो से केवल 30 बसों को ही संचालन हो सके।
अनलॉक के पहले चरण में रोडवेज बसें चलाने का निर्णय शासन ने लिया। सोमवार से बसें चले। पहले दिन केवल 65 बसों का चलाने विभिन्न मार्गों पर हुआ। करीब साढे़ छह सौ यात्रियों ने सफर किया। मंगलवार को यात्री नजर ही नहीं आए। जिस कारण यहां डिपो से केवल 30 बसें ही विभिन्न मार्गों पर भेजी गई। आरएम मनोज पुंडीर ने यहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को केवल 432 यात्रियों ने ही बसों में सफर किया है। लोड फैक्टर मात्र दस से 12 प्रतिशत आ रहा है। जिससे बस संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

30 यात्री होने पर चलेगी बसें
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को निरीक्षण को आए क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने निर्देश दिए कि जब तक बस में 30 यात्री नहीं होती तब तक बस नहीं चलेगी। तीस यात्री होने पर ही बस रुट पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में भी कम यात्री कर रहे सफर
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बसों जैसा हाल ट्रेन का भी है। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है। सीटीआई रोशनलाल ने बताया कि सुबह जन शताब्दी में यहां केवल 4 यात्री आए, जबकि यहां से 41 दिल्ली गए। शाम को देहरादून जाते हुए यहां पर जन शताब्दी से 80 यात्री आए और 27 यात्री यहां से ट्रेन में सवार हुए। देर रात को आई गोल्डन टैंपल में भी यहां के लिए केवल 19 यात्रियों का आरक्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed