फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways bus service from Fugana to Haridwar-Rishikesh will start soon

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - फुगाना से हरिद्वार-ऋषिकेश के जल्द शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Fugana to Haridwar-Rishikesh will start soon
- काफी समय से बस को चलाने की मांग की जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद के फुगाना क्षेत्र से जल्द ही हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। इससे कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। काफी समय से बस को चलाने की मांग की जा रही थी।
फुगाना क्षेत्र से काफी समय पहले हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस का संचालन होता था। लेकिन इस बस का संचालन काफी समय से बंद कर दिया गया है। इस बारे में नगर पंचायत सिसौली चेयरमैन सुभाषनी देवी ने परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज कर कहा कि यह बस पिछले पच्चीस सालों से फुगाना से रोजाना सुबह आठ बजे सिसौली नगर पंचायत के बस अड्डे पर आ रही थी। जो रात में आती थी और सुबह इस बस में काफी लोग व बीमार लोग हरिद्वार व ऋषिकेश एम्स अस्पताल जाते थे।
विज्ञापन

सिसौली में प्राइवेट बस चालक व एजेंट रोडवेज बस को बस अड्डे में खड़ी होने व मोड़ने में परेशान करते हैं। यह पता चलने पर प्राइवेट बस अड्डे के एजेंटों को इस तरह का व्यवहार न करने के लिए कहा गया है। इस बस का संचालन बंद करने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि इस बस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। जो सुबह के समय फुगाना से चलकर मुजफ्फरनगर पहुंचेगी और इसके बाद हरिद्वार व ऋषिकेश जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed