फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads of Jat Colony in bad condition

सड़कों की बदहाली पर आंसू बहा रही जाट कॉलोनी

Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roads of Jat Colony in bad condition
जाट कालोनी के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़कों की बदहाली पर आंसू बहा रही जाट कॉलोनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कालोनी कही जाने वाली जाट कालोनी इस समय सड़कों की दुर्दशा पर आंसू बहाने को तैयार है। हालात यह है कि कॉलोनी में प्रवेश करने वाला एक भी मार्ग सही नहीं है। जलनिगम ने सभी सड़कें उखाड़ दी हैं। सड़कों पर इतना कीचड़ है कि पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया है।
नुमाइश ग्राउंड के बराबर से कॉलोनी में जाने वाला मार्ग इस हालत में है कि मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा है। हर समय हादसे का खतरा बना है। दो दिन से यहां से दुपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। पैदल तक का रास्ता नहीं है। कॉलोनी में प्रवेश का यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर ही बिजलीघर है। आम आदमी का यहां तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। छोटूराम डिग्री कॉलेज के बराबर से कॉलोनी में जो रास्ता जाता है, उस पर भी कीचड़ है। महावीर चौक से जाने वाले मार्ग की भी यही स्थिति है। केशवपुरी से जाने वाले रास्ते में भी गड्ढे बने हैं। कालोनी के अंदर की सड़कों की हालत भी ऐसी ही है।
विज्ञापन

- एक साल से अधिक हो गया है और कालोनी की सड़के उखाड़ दी गई है। इन सड़कों बनाने की तरफ जल निगम का कोई ध्यान नहीं है। कॉलोनी की जनता पूरी तरह परेशान है। - श्रीकांत त्यागी, जाट कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

- जल निगम का काम कराने का कोई तरीका नहीं है। जिन सड़कों पर काम पूरा हो चुका है तो उनका निर्माण साथ के साथ होना चाहिए। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि इस इलाके के सभी लोग दुखी हैं। - योगेश बालियान, सुमन विहार
- तीन दिन से तो कालोनी की हालत बदतर हो चुकी है। कालोनी की सड़कों पर पैदल चलने की स्थिति नहीं है। सड़कों पर गड्ढे हैं और गड्ढों में पानी भरा है ऐसे हालात में दुपहिया वाहनों का सड़क पर गिरने का खतरा है। आम आदमी परेशान हो उठा है। - यशवर्धन अहलावत, दक्षिणी सिविल लाइंस

एई और ठेकेदार से कहा गया है : चाहर
जल निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस चाहर का कहना है कि जाट कालोनी की सड़कों निर्माण को लेकर एई वीपी मित्तल और संबंधित ठेकेदार को मौखिक और लिखित में आदेश दिए गए है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।

श्रीकांत त्यागी।

श्रीकांत त्यागी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

योगेश बालियान

योगेश बालियान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed