{"_id":"61d5de1fbf72547bbd2f1747","slug":"roads-have-been-laid-from-village-to-city-balyan-muzaffarnagar-news-mrt572257854","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से शहर तक सड़कों बिछा है जाल : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से शहर तक सड़कों बिछा है जाल : बालियान
विज्ञापन
अलीपुरा में सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में विचार रखते केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव से शहर तक सड़कों बिछा है जाल : बालियान
मुजफ्फरनगर, चरथावल। केंद्रीय पशुधन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा देश में गांव से लेकर शहरों की चकाचक सड़कें विकास की कहानी खुद बयां करती हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार राष्ट्रहित में विकास के एजेंडे को प्राथमिकता देती है।
बुधवार को चरथावल विधान सभा क्षेत्र की अलीपुरा-मोहन अंबेहटा सड़क का मंत्री बालियान ने शिलान्यास किया। कहा कि इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री रहे विजय कश्यप ने प्रस्ताव दिया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सपना विजय कश्यप के प्रयास से इस सड़क को प्राथमिकता पर मंजूर कराई। इसके बनने से शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के सात गांवों को सीधा लाभ होगा। इस मार्ग के बनने से करीब 25 गांवों के लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने कहा पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान मच्छंदर सिंह ने मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्रधान कुशलपाल सिंह, ओमबीर सिंह, साजिद मुखिया नगलां, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, वीर सिंह कसौली, भोपाल पाल, पूर्व चेयरमैन इंद्रपाल दूधली, ब्रजेश, ओम सिंह आदि मौजूद रहे।

अलीपुरा में सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में विचार रखते केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन