फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road safety month started, oath taken to follow

Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा माह शुरू, पालन करने कही दिलाई शपथ

Thu, 05 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road safety month started, oath taken to follow
राज्य मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रुप से किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर बल दिया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। उद्घाटन समारोह में यातायात नियमों के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले व्यक्तियों को हेल्मेट देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों ने यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई। यातायात नियमों के प्रचार के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

संचालन मुकेश मुकुल दुआ ने किया। कार्यक्रम में विश्वजीत सिंह एआरटीओ, राम प्रकाश मिश्रा, एआरटीओ (प्रवर्तन), यातायात निरीक्षक आरके शर्मा, बस यूनियन के पदाधिकारी शाहिद खान, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed