फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road missing in pits on Muzaffarnagar-Meerut road

मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर गड्ढों में गायब हुई सड़क

Sat, 08 Sep 2018 12:30 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 08 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Road missing in pits on Muzaffarnagar-Meerut road
road - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शहर के वहलना चौक से जुड़े मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर सड़क गड्ढों में गायब हो गई है। गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इधर-उधर गीली मिट्टी फैली है, जहां से वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है। एनएच-58 से शहर में एंट्री का ये ही मुख्य मार्ग है। दिल्ली से आने वाले वाहन इसी सड़क से शहर में पहुंचते है।
विज्ञापन


वहलना चौक शहर का महत्वपूर्ण चौराहा है। मुजफ्फरनगर से मेरठ, शामली, पानीपत और बड़ौत की ओर जाने वाली परिवहन निगम की बसें और निजी वाहन यही से गुजरते है। हरियाणा और राजस्थान से आने वाले भारी वाहन शहर में वहलना चौक से आते है। बीते एक साल से मेरठ की ओर का सड़क मार्ग बदहाल है। कांवड़ यात्रा में भी प्रशासन ने गड्ढों को कंक्रीट और मिट्टी से अस्थाई तरीके से भरवा दिया था। लगातार बारिश की वजह से सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। गड्ढों में पानी भरा है। वाहन चालकों को कीचड़ से बच कर निकलना पड़ता है। आए दिन दुपहिया वाहन, टैंपू और ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। गत माह वहलना गांव के बाहर एक बस ने स्कूली छात्रा को कुचल दिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे पहले जड़ौदा की महिला और उसके दो बच्चों को भी बदहाल सड़क पर ट्रक ने कुचल दिया था।
विज्ञापन


वहलना चौक से एनएच-58 से जुड़े गुप्ता रिसोर्ट तक  सड़क गड्ढों में गायब हो गई है। टूटी सड़क पर जाम की समस्या रहती है। इसी मार्ग से परिवहन निगम की बसें मेरठ और दिल्ली को जाती है। मेरठ से शहर में आने वाली प्राईवेट बसों का भी यही मुख्य मार्ग है। दिन-रात वाहनों का दबाव होने के बावजूद प्रशासन की आंखें बंद है। यहां कोई भी बड़ा हादसा ट्रक और बस के पलटने से हो सकता है।  अतिशय वहलना दिगंबर क्षेत्र होने से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां से गुजरते है। चाहे सांसद हो या विधायक किसी का ध्यान वहलना चौक पर खुर्द-बुर्द हो चुकी सड़क पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिये की बिक्री का मुख्य केंद्र
मुजफ्फरनगर। शहर का वहलना चौक के पास औद्योगिक क्षेत्र है। जहां स्टील, ईंगट की बड़ी फैक्ट्रियां है। आसपास ही सरिये के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर है। रात में सरियों को ट्रक में लाद कर उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में आपूर्ति की जाती है। सरिये से प्रदेश सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है। फिर भी लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन का इस बदहाल सड़क को बनाने पर कोई ध्यान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed