फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road closed for martyr's last visit

शहीद की अंतिम यात्रा को लेकर किया मार्ग बंद

Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Road closed for martyr's last visit
शहीद की अंतिम यात्रा को लेकर किया मार्ग बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए प्रशांत शर्मा की अंतिम यात्रा को लेकर पुख्ता पुलिस व्यवस्था की गई थी। शहर से शामली मार्ग को बेरिकेडिंग लगाकर बंद करते हुए वाहनों की आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। शहीद की अंतिम यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पहले ही सतर्क था। सुबह से ही शहर के साथ ही देहात क्षेत्र से भी पुलिस फोर्स मंगाकर शहर में तैनात कर दी गई थी। शहर के हनुमान चौक, ईदगाह तिराहा, शामली बस स्टैंड के निकट काली नदी पुल और चरथावल मोड़ पर फोर्स तैनात कर वाहनों का शामली मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ बुढ़ाना मोड़ पर भी बेरिकेडिंग लगाकर इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं, हाईवे से वहलना चौक होते हुए पीनना बाईपास पर भी शहीद का पार्थिव शरीर आने तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed