{"_id":"5fe38e178ebc3e3f61126abc","slug":"rld-workers-fasted-in-protest-against-agricultural-laws-muzaffarnagar-news-mrt5170795196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर हवन यज्ञ करते रालोद पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
मुजफ्फरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को उनकी 118वी जयंती पर याद किया गया। राजनीतिज्ञ दलों के नेताओं ने टाउनहाल स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल में धरना देकर बैठ गए। रालोद कार्यकर्ताओं ने यहां उपवास भी रखा।
सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर यज्ञ हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया। यज्ञ के बाद पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने चौधरी चरण सिंह से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, सभी कार्यकर्ता टाउनहॉल में पहुंचे और चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जोरदार नारों के साथ सभी राष्ट्रीय लोकदल नेता एवं कार्यकर्ता यहीं पर धरना देकर बैठ गए। रालोद नेताओं ने कहा कि सर्द रातों में दिल्ली की सड़कों पर पड़े किसान जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह देश की 80 फ़ीसदी आबादी की लड़ाई है। यहां कुछ घंटे रालोद कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। कई घंटे चले उपवास के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सीओ कुलदीप सिंह आदि मय फ़ोर्स पहुंचे और मांगो से संबंधित ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में किसानों के आंदोलन को मद्देनजर नए कृषि कानून वापस लेने और किसान घाट पर पाबंदी का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारतीय, आलम राना, सार्थक लाटियान, विदिन मलिक, अंकुर मलिक, वाजिद अली, अशोक बालियान, धर्मवीर बालियान, नरेश मोतला, संजय राठी, सुमित चौधरी, सत्यवीर सिवाच, सहदेव सिंह, रविंद्र राठी, जगपाल सिंह आदि रहे। उधर, कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने माल्यार्पण कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों के हित में उनके कार्यों को याद किया। जाट महासभा, शिवसेना एवं अन्य संगठनों ने भी याद किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन मलिक, मनोज कुमार, अचिंत मित्तल, प्रदीप सैनी, सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, बिजेंद्र पाल, सचिन सिंघल, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर दी गई चौधरी साहब को श्रद्धांजलि
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बैठक कर चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। युवा नेता चंदन चौहान, हाजी लियाकत, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
गुरुसिंह सभा ने बड़े चौधरी को किया याद
गुरु सिंह सभा ने चौधरी चरण सिंह को याद किया। श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरदार धनप्रीत बेदी, सतनाम सिंह हंसपाल, जगप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कप्तान सिंह, गुरजीत सिंह, शानू, अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा राज में किसानों को नहीं मिल रहा सम्मान
मुजफ्फरनगर। किसान संगठनों ने भी चौधरी चरणसिंह को जयंती पर याद किया। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने टाउन हाल में अपने साथियों के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तोमर ने कहा कि भाजपा राज में किसानों को सम्मान नहीं मिल पा रहा है। किसान अपने अधिकारों को बचाने के लिए ठंड में दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। आज चौधरी चरण सिंह जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है, जो किसानों को उनका अधिकार दिला सके।

टाऊनहाल में पुष्प अर्पित करते किसान संगठन के नेता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर मार्ल्यापण करते भाजपाई।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

चौधरी चरण सिहं के चित्र पर पुष्प अर्पित करते समाजवार्दी पार्टी के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

किसान मसीह की जंयती पर मार्ल्यापण करते सिख समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR